नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। चोरों ने विद्यालय का ताला तोडक़र हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिगंबर सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 31 दिसंबर को वह शीतकालीन अवकाश होने पर विद्यालय बंद करके चले गए थे। इस बीच चोरों ने विद्यालय के दरवाजे तोडक़र उसमें लगी वाईफाई, बैटरी तथा सोलर प्लेट आदि चोरी कर ली। जब इंचार्ज प्रधानाध्यापक वापस आए, तो उन्होंने गेट टूटा देखा। जिस पर उन्हें शक हुआ। जब वह कमरे के अंदर गये, तो देखा कि सारा सामान चोर चुरा ले गये। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी तथा थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
