प्रधानाध्यापक ने दी तहरीर, सीओ ने पहुंचकर की जांच
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कमरे का कुंडा काटकर हजारों का सामान पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कमरे का कुंडा काटकर उसमें रखा हजारों का सामान चोरी कर लिया। जब सुबह प्रधानाध्यापक पहुंचे, तो विद्यालय के कुंडे कटे देखकर उनके होश उड़ गये। प्रधानाध्यापक तथा ग्राम प्रधान ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। जिसके बाद चोरी की सूचना थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा थाना पुलिस को मामले की जांच पड़ताल कर गहनता से कार्रवाई करने की बात कही। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र निवासी ग्राम उखरा ने दी तहरीर में बताया कि वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। बीते दिन वह विद्यालय को विधिवत बंद करके अपने घर चले गये थे। जब वह आज विद्यालय खोलने पहुंचे, तो कुंडे कटे देखे और सारा सामान गायब था। प्रधानाध्यापक ने दी तहरीर में बताया गया है कि विद्यालय में रखे कंप्यूटर का सीपीयू, तीन सिलेंडर, इनवर्टर बैटरी, स्टेब्लाइजर 5 केवीए, प्रोजेक्टर तथा लैब के बीबीडी लाइफ के अन्य उपकरण, दो फैन, दो सीलिंग फैन आदि समान अज्ञात चोर चुरा ले गए। जिसकी लिखित सूचना प्रधानाध्यापक ने थाना पुलिस को दी। वहीं ग्राम प्रधान अभयराज के मुताबिक गांव के ही पास में बना सामुदायिक शौचालय जिसके भी कुंडे तोड़े गए और उसमें रखा दो बोरी सीमेंट, दो पैकेट टाइल्स आदि सामान चोरी कर लिया गया। वहीं थाना पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच करार कार्यवाही की जायेगी।
विद्यालय के ताले तोडक़र हजारों का सामान चोरी
