बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए मांगा समर्थन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे अजीत सिंह चौहान फतेहगढ़ कचहरी पहुंचकर अधिवक्ताओं से चुनाव लेकर चर्चा की। अजीत सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में अधिवक्ताओं के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है, बल्कि उल्टा तरह-तरह के कानून बनाकर शासन प्रशासन अधिवक्ताओं को भू-माफिया, फर्जी मुकदमे आदि में फसाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिवक्ताओ को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रही हैं। अधिवक्ताओं का मान सम्मान लगातार गिरता जा रहा है।

अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के लिए एक नया नियम लागू किया गया है। अधिवक्ताओं के लिए एक नया सेल बनाया गया है। जिसकी निगरानी एटीएस, एसडीएफ कर रही है। अधिवक्ताओं के खिलाफ शिकायत करने पर बगैर जांच के अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है, अगर इसी प्रकार अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगते रहे तो वह मोर्चा खोलने को भी विवश होंगे।

ऐसे नियमों का विरोध किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हित में कार्य किए जाएंगे। उन पर फर्जी मुकदमे नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं में किसी प्रकार की कोई आपसी फूट नहीं है, सिर्फ आपस में गुमराह कर अधिवक्ताओं को लड़ाया जा रहा है। इस मौके पर कुंवर सचेंद्र प्रताप सिंह, अरुण यादव, शुभम राय, अरविंद वर्मा, शिखर सक्सेना, किशन शर्मा, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
