शराब बंदी के लिए भारत सरकार को उठाने होंगे कदम.

*13 मई तक शराब के ठेकों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
शराब बंदी आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए दिल्ली 14 को होने वाली बैठक में जाने की तैयारी को लेकर आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह ने नगर प्रवास करके आंदोलन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठकर विचार विमर्श किया और बैठक में भाग लेनी की अपील की।
उन्होंने कहा कि जब तक भारत सरकार समाज की सबसे बड़ी बुराई नशाखोरी के विरोध में कदम नहीं उठायेगी, तब भारत शराब मुक्त नहीं हो पायेगा। गुजराज व बिहार प्रांत की सरकारों ने शराब बंदी कानूनी बनाये है, लेकिन तस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 1977 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मुरारजी देशाई ने कानून बनाकर पूरे भारत में शराब बंदी करायी थी, लेकिन उनकी सरकार शीघ्र चली गई और राजस्व के लालच में शराब के अनैतिक कारोबार को पुन: बढ़ा दिया गया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को देखते हुए 13 मई तक शराब के ठेकों को प्रतिबंधित कर दिया जाये, तभी चुनाव शुद्ध व स्वतंत्र हो पायेगे। इस अवसर पर लोक समिति के अंदोलन प्रमुख्ख देवकी नंदन गंगवार, संयोजक महेन्द्र प्रकाश आर्य, सुलक्षणा सिंह, हेमराज राजपूत, हरिनन्दन सिंह, सतेन्द्र कुमार बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *