मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम प्रधान की मोहर और फर्जी हस्ताक्षर कर गांव के एक शातिर व्यक्ति ने आर्यावर्त बैंक से फर्जी तरीके से 5 लाख रुपये का लोन करा लिया। जब ग्राम प्रधान को जानकारी हुई, तो ग्राम प्रधान ने बैंक से अभिलेख निकलवा कर देखा, तो उसमें फर्जी मोहर तथा फर्जी हस्ताक्षर थे। जिसकी तहरीर थाना प्रभारी को दी गयी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पसनिंगपुर की ग्राम प्रधान अर्चना पत्नी दिनेश कुमार ने तहरीर दी है कि गांव के ही मुनेश चन्द्र कठेरिया के पुत्र अशोक कुमार ने ग्राम की प्रधान की मोहर तथा फर्जी हस्ताक्षर करके खिमसेपुर आर्यावर्त बैंक से 500000/-रुपये का लोन करवा लिया। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान अर्चना को हुई, तो ग्राम प्रधान ने खिमसेपुर आर्यावर्त बैंक से लोन का प्रारूप निकलवाया। जिसमें ग्राम प्रधान की मोहर व हस्ताक्षर फर्जी थे। जिसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान भयभीत हैं तथा जांच के लिए कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला को तहरीर दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला को ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम प्रधान की मोहर और फर्जी हस्ताक्षर से पांच लाख का ले लिया लोन
