फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय आवास विकास में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेश पाठक ने की। शिक्षकों ने इस दिवस के महत्व के बारे में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने डॉ0 राधा कृष्णन को नमन करते हुए कहा हम सब की प्रथम गुरु मां है, उन्होंने शिक्षक को समाज का दर्पण बताया। जू0शि0 संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने कहा कि आज के शिक्षक के पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है फिर भी उसकी बार-बार परीक्षा ली जा रही। जू0शि0 संघ जिलाध्यक्ष ने शिक्षक का स्थान समाज सर्वोच्च बताया गया, लेकिन आज उसे उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी शिक्षकों स्वागत करते हुए कहा कि गुरु का स्थान ईश्वर से उच्च है। शिक्षकों की महिमा उन्होंने कविता पढक़र रेखांकित किया और वरिष्ट प्रबंधन भट्ट ने कहा कि ये बैंक शिक्षकों की अपनी बैंक है हम सब आपकी सेवा में हमेशा आगे रहते है। उपस्थित शिक्षकों को क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आदेश अवस्थी, प्रवेश सिंह राठौर, अक्षयकांत, आलोक सिंह, विपिन सिंह, विवेक सिंह, अतुल पाठक, संजीव पाठक, फूल सिंह, अनिल गौतम, सुनीता चौहान, कविता सिंह, हिमलेश शाक्य आदि शिक्षक उपस्थिति रहें।
ग्रामीण बैंक द्वारा शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का हुआ सम्मान
