मेला श्रीराम नगरिया का भव्य उद्घाटन शनिवार को

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीरामनगरिया एवं विकास प्रदर्शनी पांचाल घाट का शनिवार को शुभारम्भ बड़ी भव्यता के साथ होगा। पतित पावनी मां गंगा तट पर पूरे माह चलने वाले मेला श्रीराम नगरिया के उद्घाटन से संबंधित सभी तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण कर ली गई है। दिनांक 3 जनवरी दिन शनिवार को मेला श्रीरामनगरिया का भव्य उद्घाटन अपरान्ह 1:30 होगा।
इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी(न्यायिक)/सचिव मेला श्रीराम नगरिया दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेेला श्रीरामनगरिया एवं विकास प्रदर्शनी 3 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा। जनपद के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक भव्य उद्द्घाटन होगा। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि, साधु-संत व बड़ी संख्या में भक्तगणों की मौजूगी रहेगी। बताते चले कि 21 हजार दीप जलाये जायेेंगे। महाआरती का भी आयोजन किया जायेगा। यह दृश्य भक्तिमय व भव्यतापूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *