जनपद से होकर ही गुजरेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: सांसद

दीपावली के बाद शुरु हो जायेगा भोलेपुर का ओवरब्रिज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद मुकेश राजपूत ने अपने निवास पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि बिहार के सीएम नितीश कुमार की टिप्पणी की मैं निन्दा करता हूॅ। इस तरह के जिम्मेदार व्यक्ति महिलाओं के लिए ऐसा बोल सकते हैं। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद से होकर ही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निकलेगा। कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए जनता को गुमराह करने की बातें करते हैं। दीपावली के बाद भोलेपुर ओवरब्रिज शुरु हो जायेगा। बिजली विभाग के बारे में उन्होंने कहा कि दीपावली के त्योहार को लेकर अधिकारी चेकिंग बंद करें और त्योहार को देखते हुए विद्युत व्यवस्था सुचारु रुप से दें, क्योंकि यह प्रकाश का पर्व है। ठंडी सडक़ स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि लोग झांसे में न आयें। भाजपा पर भरोसा कायम रखें। संगठन जिसे टिकट देगा, उसी को चुनाव लड़ाया जायेगा। लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि रामगंगा पुल स्वीकृत हो गया है। मड़ैया घाट के पुल का निर्माण शुरु हो गया है। जातिगत गणना के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। लोगों को मोदी पर पूर्ण विश्वास है। दीपावली पर लोग स्थानीय दुकानदारों से खरीददारी करें। जिससे लोकल व्यापार को बढ़ावा मिले। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी व सचिव अनूप मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *