
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर फर्रुखाबाद विकास मंच के द्वारा एक बैठक एसएसआर पैलेस में बुलायी गयी थी, पर वारिश के चलते कम संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि आयोजकों द्वारा भारी वारिश के चलते लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से बैठक में न आने की अपील की गयी थी, लेकिन उसके बाद भी काफी लोग बैठक में पहुंचे। लोगों के उत्साह को देखते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के आयोजकों में उत्साह का संचार हुआ। इस दौरान लोगों का कहना था कि जनपद का विकास हर हालत में हो। सभी लोगों ने मिलकर प्रण लिया कि चाहे कुछ भी हो जाए हर हालत में हम लोगों को फर्रुखाबाद का विकास चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने कहा की फर्रुखाबाद के विकास के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बहुत आवश्यक है, क्योंकि आज के समय में उसी जनपद का विकास होता है जहां से रेल की कनेक्टिविटी या हाईवे अच्छे होते हैं। इन मामलों में हमारा जिला बिल्कुल पिछड़ा हुआ है। हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा की बड़ा दुर्भाग्य है फर्रुखाबाद में जो भी जनप्रतिनिधि हैं वह विकास के प्रति बिल्कुल उदासीन है। आज जनता को विकास के लिए स्वयं जागना पड़ रहा है। करणी सेना के जिला संयोजक प्रदीप राठौर ने कहा कि अब समय आ गया है हम लोगों को अपने हक की लड़ाई स्वयं लडऩी पड़ेगी विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि जनपद के जागरूक नागरिकों एवं युवाओं ने मन बना लिया है की जो विकास करेगा उसको सर आंखों पर बिठायेंगे। यदि गंगा एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से निकल रहा होता तो जो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हरदोई में बन रहा है वह आज फर्रुखाबाद में बन रहा होता और फर्रुखाबाद की अर्थव्यवस्था और रोजगार के हजारों अबसर खुले होते। बैठक में प्रमुख रूप से रामजी द्विवेदी, रविकांत तिवारी, आशीष मिश्रा, वैभव सोमवंशी, मंथन ठाकुर, जेपी चौहान, संजीव बाजपेई सोन, संजू तिवारी, ब्रह्म प्रकाश तिवारी, मनोज सिंह, दीपक बाजपेई, अमित मिश्रा, सुबोध तिवारी, सुमित भल्ला, निशिता दुबे, निशु, कोमल पांडे, राहुल जैन, लवी अफरीदी, अफरोज आलम खान, जावेद खान, साबिर खान, अनिल कश्यप, आलोक मिश्रा, पूरन उपाध्याय, मोनू कुदेशिया, राजन दीक्षित, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
