पुलिस ने संगिनी का शांतिभंग में किया चालान, दोनों ओर से दिये गये शिकायती पत्र
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ब्लाक सभागार में समूह की महिलाओं की एक बैठक के दौरान समूह संगिनी द्वारा राशन उठान के भाड़े को लेकर ब्लाक मिशन मैनेजर से वार्ता की। जिस पर वह भडक़ गये और अपशब्दों का प्रयोग लगे। जिससे गुस्सायी महिलाओं ने मैनेजर की चप्पलों से सभागार के अन्दर पिटाई कर दी। जिससे ब्लाक परिसर मे अफरा-तफरी मच गई। घटरा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर समूह संगिनी क्षमा का शान्तिभंग में चालान कर दिया। जहां उन्होने उपजिलाधिकारी कार्यालय से जमानत करवाई। कायमगंज ब्लाक में मिशन मैनेजर के पद पर कार्यरत नरेन्द सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह सहित पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि गुरुवार को वह राशन उठान में लगे समूहों की मीटिग ले रहे थे। मीटिंग समापन के दौरान विपुल राठौर उर्फ पपला व चार अज्ञात लोग गैंग के साथ आए तथा मुझे जातिसूचक गाली देते हुए मारने पीटने लगे और गैंग के साथ मुझे मीटिग हॉल मे गिराकर मारा व घसीटते हुए बाहर लाये तथा मुझे जान से मारने की धमकी दी। मंैने जिसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मारपीट के दौरान का वीडियो मेरे पास है। वहीं दूसरी ओर से क्षमा गंगवार पुत्री रमेश चन्द गंगवार निवासी नरैनामऊ थाना कायमगंज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि दोपहर समय 3 बजे बैठक के दौरान ब्लाक मिशन मैनेजर नरेन्द्र सिंह ने मुझसे अश्लील टिप्पणियां करने लगे और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। जिसका विरोध करने पर ब्लाक मिशन मैनेजर कहने लगा कि मुझे मालूम है कि तू कितनी शरीफ है। जिसकी शिकायत करने पर कोतवाली में करने पर पुलिस ने समूह की क्षमा व दुर्गा पत्नी रामू निवासी फिजपुरा थाना कायमगंज का शान्तिभंग में चालान कर दिया।
राशन उठान के भाड़े को लेकर समूह संगिनी ने ब्लाक मिशन मैनेजर को चप्पलों से पीटा
