
देर रात चलती रही जांच पड़ताल, नहीं मिले कागजात कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जीएसटी विभाग असिस्टेंट कमिश्नर ने अपनी टीम के साथ कमालगंज स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर छापा मारा। देर रात तक छापेमारी की कार्यवाही जारी थी। जानकारी के अनुसार इटावा जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर बीके राय ने अपनी टीम के साथ कमालगंज पहुंचकर विजय इंटर प्रा0 पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद था। अपरान्ह १२ बजे से जांच पड़ताल की कार्यवाही जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने शुरु की। देर रात तक जांच पड़ताल जारी थी। जानकारी करने पर जीएसटी इटावा के असिस्टेंट कमिश्नर बीके राय ने बताया कि विजय इंटर प्रा0 नामक फर्म द्वारा रिर्टन दाखिल करना था। जो समय रहते दाखिल नहीं किया और इसी दौरान कुछ जानकारी प्राप्त हुई। जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जो कागज इनके पास होने चाहिए वह फर्म के मालिक ने अभी तक नहीं दिखाये। इस कार्यवाही से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
