जीएसटी टीम का तम्बाकू गोदाम पर छापा, जांच जारी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। इटावा जीएसटी एसआईवी के ज्वाइंट कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा, एसके सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार ओझा, सुशील कुमार, अमित त्यागी टीम के साथ गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव लालबाग स्थित एक तंबाकू की गोदाम में छापा मारा। जहां एक ही गोदाम में सालासर इंटर प्राइजेज़, श्रीसाई और हुमैरा टुबैको कंपनी संचालित पाई गई। टीम ने फर्मों के अभिलेख खंगाले और वहीं स्टॉक को भी चेक किया। जहां मौके पर स्टॉक और अभिलेखों का मिलान किया गया। दिन भर टीम द्वारा अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक टीम द्वारा जांच जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *