नाइजीरिया में बंदूकधारियों का हमला: 40 लोगों की हत्या

उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कई लोगों का अपहरण कर लिया और कई घरों को फूंक दिया। जुराक के निवासी बबांगीदा अलीयू ने बताया कि जैसे ही वे लोग हमारे गांव में घुसे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। बिना किसी दया भाव के उन्होंने 40 से अधिक लोगों की हत्या कर दी

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। आरोपियों ने गांव में अंधाधुंध गोलीबारी की। निवासियों का कहना है कि आरोपियों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया। कई लोगों का अपहरण भी कर लिया। बता दें, यहां किसानों और चरवाहों के बीच अक्सर झड़प होती रहती है। घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य की है।  पठारी पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि पठारी बंगलाला के जंगलों में सुरक्षा एजेंटों के हमलों से भाग रहे डाकुओं ने सोमवार देर रात जुराक और डाकाई गांव पर हमला कर दिया। सुरक्षा एजेंटों ने सात हमलावरों को ढेर कर दिया। वहीं, भागते हुए डाकुओं ने नौ लोगों की जान ले ली। गांव के निवासियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या काफी अधिक है। बंदूकधारी दर्जनों की संख्या में थे। उन्होंने बाइक पर गांव में धावा बोला था। उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कई लोगों का अपहरण कर लिया और कई घरों को फूंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *