समृद्धि न्यूज। गुरुग्राम में मशहूर बॉलीवुड और हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस जानलेवा हमले में राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच निकले हैं। राहुल फाजिलपुरिया मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त हैं और उनका भी नाम एल्विश के साथ सांपों के जहर और शूट वाले मामलों में सामने आया था। जानकारी के मुताबिक टाटा पंच गाड़ी में कुछ लोग आए और फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद सिंगर फाजिलपुरिया ने अपनी गाड़ी भगा दी। फाजिलपुर गांव के पास एसपीआर मुख्य रोड पर हुई वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
