Headlines

भारत में गुरुओं को देवतातुल्य माना जाता है: बीके शोभा बहन

 गुरु पूर्णिमा पर भाई बहनों ने शिवगुरु का माल्यार्पण कर किया पूजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दिव्य आध्यात्मिक गुरु पूर्णिमा दिवस मनाया गया। बीके शोभा बहन ने कहा कि इस दिन को हम महर्षि वेदव्यास को याद करते हैं। उन्होंने ईश्वर आत्मा और जीवन के गहरे ज्ञान को वेदों में प्रकाशित किया है। आज के दिन को हम सब अपने शिक्षक गुरु की आराधना करते हैं और उन्हें उपहार देकर उनका आदर करते हैं। आज के दिन को पाठशाला, स्कूल-कॉलेज, आश्रम, गुरुकुल में शिक्षकों और गुरुओं का आदर सम्मान करते हैं। भारत में गुरुओं को देवता तुल्य माना जाता है। संसार में गुरु को एक बहुत विशेष प्रकार का दर्जा दिया जाता है।
पूनम बहन ने कहा कि हमारे गुरुजन विद्यार्थियों को शिष्यों को हर एक परिस्थिति में जीना एवं हर एक मुश्किलों से लडऩा सिखाता है। गुरु के बिना किसी भी चीज की कल्पना करना व्यर्थ है। संतोष बहन ने कहा कि माता-पिता भी हमारे गुरु हैं, वह पालन पोषण करते हैं और गुरु हमें ज्ञान से अच्छे बुरे की पहचान करा के एक अनोखी दुनिया दिखा देता है। एकता बहन ने कहा कि हम सबके जीवन में गुरु की बहुत बड़ी भूमिका रहती है बिना गुरु के किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करना नामुमकिन है। डॉ0 गंगासिंह ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान के बिना कोई महान नहीं, भटक जाता है जब इंसान तब सतगुरु देता है ज्ञान, इसलिए गुरु हमारे भगवान से भी बढक़र होते हैं। हमें उनका दिल से सम्मान करना चाहिए। शोभा बहन ने परमपिता शिव परमात्मा सतगुरु शिवलिंग को बहुत अच्छे ढंग से सजाया। सभी भाई बहनों ने शिवगुरु को भोग स्वीकार कराकर माल्यार्पण कर पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *