अमित शाह के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, रालोद के सभी प्रवक्ताओं को हटाया गया

लखनऊ: गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए एक बयान की आलोचना करना रालोद के प्रवक्‍ता को भारी पड़ गया। राष्‍ट्रीय लोकदल ने पार्टी के सभी प्रवक्‍ताओं को पद से हटा दिया है। रालोद की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जयंत चौधरी के आदेश के बाद प्रवक्‍ताओं को पद से हटाया गया है। रालोद के संगठन महासचिव त्रिलोक त्‍यागी ने इस बाबत चिट्ठी जारी की है। बताया जा रहा है कि कमल गौतम कुछ महीने पहले ही बीजेपी जॉइन कर चुके हैं।

संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय लोकदल के सभी राष्ट्रिय और उत्तर प्रदेश के प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है. चौधरी चरण सिंह की जयंती के दिन उठाए गए इस कदम के बाद प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *