ट्रेन से कटकर आधा दर्जन गौवंशों की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात्रि रात ट्रेन की चपेट में आने से लगभग आधा दर्जन गौवंशों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के पदाधिकारियों ने मृतक गौवंशों के शवों को गड्ढा खुदवाकर विसर्जन किया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज ताना क्षेत्र में सोमवार रात लगभग 2:00 बजे नगला दाऊद के पास मौलाना आजाद स्कूल के सामने ट्रेन की चपेट में आने से लगभग आधा दर्जन गोवंशों की मौत हो गई। गौवंशों के शरीर के टुकड़े लगभग आधा किलोमीटर में फैल गये। घटना की सूचना पाकर अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ की पूरी टीम जिसमें प्रदेश महामंत्री अब्दुल जब्बार, जिला अध्यक्ष हरिगिरि महाराज, ब्लॉक अध्यक्ष शिवम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुदीप कुमार राजा पहुंचे और गौवंशों के शवों का गड्डा खुदवाकर विसर्जन करवाया। यह घटना गुमटी नंबर १३८ के पास घटित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *