फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एफ0एस0डी0ए0 ने छापा मारकर जांच हेतु नमूने संग्रहीत किये। आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपब्ध कराये जाने एवं मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम व खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से गुरुवार को सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय/अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण बिजेन्द्र कुमार, डॉ0 शैलेंद्र रावत, अरुण कुमार मिश्र, विमल कुमार एवं आशीष कुमार वर्मा द्वारा डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल (पुरुष), आवास विकास के किचन (फर्म मेसर्स हंसराम कान्ट्रेक्टर) से हल्दी पाउडर व तैयार दाल अरहर का नमूना संंग्रहीत किया गया। डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल (महिला), आवास विकास के किचन (फर्म मेसर्स रामचंद्र अनूप कुमार) से चावल व तैयार मूंग दाल का नमूना संग्रहीत किया गया। सब्जी मंडी कम्पिल स्थित आजाद खान के खाद्य प्रतिष्ठान आजाद ट्रेडर्स से खाद्य पदार्थ रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल (ब्राण्ड फ्यूचर डिलाइट) पैक्ड का नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया। वहीं गंगा रोड शमशाबाद, मोहल्ला दलमीर खां स्थित नरेंद्र सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान अमित एजेंसी से खाद्ध पदार्थ मस्टर्ड ऑयल (ब्राण्ड फ्यूचर कच्ची घानी) पैक्ड का नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया।
लोहिया अस्पताल पुरुष/महिला की रसोई में खाने समेत आधा दर्जन भरे गये नमूने
