
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सहायक खाद्य आयुक्त सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी व उनकी टीम ने छापेमारी कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आधा दर्जन नमूने भरे। खाद्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
खाद्य सुरक्षाधिकारी आशुतोष राय के अलावा विजेन्द्र कुमार, डा0 शैलेन्द्र रावत, आशीष कुमार ने फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ नगर की दुकनों पर छापेमारी की। नवदिया कचहरी रोड नियती अग्निहोत्री की दुकान पर छापामार कर मिर्च पाउडर का नमूना भरा। वहीं लोहाई रोड स्थित रामू लस्सी वाले इन्द्रप्रकाश गुप्ता की दुकान से दही का नमूना संग्रह किया। पांचाल घाट स्थित ऋषिपाल की दुकान से आइस कैंडी का नमूना भरा गया। नेकपुर चौरासी के खाद्य विके्रता प्रिंस कटियार की दुकान से टोस का नमूना भरा गया। भरे गये नमूनों की जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया।
