एक हुन्डई कार व तीन कटे चेचिस व बाइकों के पाट्र्स हुए बरामद सभी वाहन चोरों पर फतेहगढ़ कोतवाली में पंजीकृत हैं मुकदमे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने सात मोटर साइकिल व तीन चेचिस व कटे हुए मोटर साइकिल पार्टस के अलावा एक हुन्डई कार को बरामद कर आधा दर्जन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस बैरियर से करीब ३०० मीटर की दूरी पर कमालगंज की ओर एक्सेन्ट कार में बैठे ०३ अभियुक्तगणों जिसमें से दो गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इसके अलावा दो अलग-अलग मोटर साइकिलों पर सवार चार अभियुक्तगणों को चोरी की गाड़ी व मोटर साइकिल व काटे हुए पाट्र्स व तिर्वा कोठी के पास तीन तालाब के सामने झाडिय़ों में छिपाये हुए कटे हुए मोटर पाट्र्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। वाहनों चोरों के कब्जे से ७ मोटर साइकिल जिसमें हीरो स्प्लेन्डर बिना नंबर काले रंग की, हीरो हांडा स्प्लेन्डर प्लस पीले रंग की, आई स्मार्ट मोटर साइकिल, हीरो हांडा स्प्लेन्डर मोटर साइकिल रंग हरा, हीरो हांडा स्प्लेन्डर काला रंग, हीरो हांडा स्प्लेन्डर प्रो ब्लेक ग्रे कलर बिना नंबर, मोटर साइकिल बजाज सीटी के अलावा मोटर साइकिलों की चेंचिस बरामद हुईं। इसी क्रम में एक चार पहिया वाहन हुन्डई ग्रे कलर नंबर यू.पी.३०वाई६५९५ बरामद हुई तथा १४२० रुपये की नकदी भी बरामद हुई। पूछताछ में वाहन चोरों ने बताया कि हम लोग अलग-अलग जगहों से वाहनों की चोरी करते हैं व चोरी किये गये वाहनों के पाट्र्स काटकर व वाहन को दूसरी जगह पर अलग-अलग बेच देते हैं। जिससे हमें अच्छी कमाई होती हैं। पूछताछ में वाहनों ने अपने नाम क्रमश: रंजन उर्फ शिवेश अग्निहोत्री पुत्र श्याम बिहारी अग्निहोत्री निवासी दरौरा थाना कमालगंज, सतेंद्र उर्फ सनी पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी दरौरा थाना कमालगंज, कन्हैया पुत्र बृजेश निवासी पुरानी घटिया थाना कादरीगेट, रजनेश पुत्र रमेशचंद्र शर्मा निवासी सदरियापुर थाना कमालगंज, राजकुमार पुत्र मुन्नू सिंह निवासी सूरजपुरा थाना जशरथपुर, जनपद एटा, मो0 कासिम पुत्र सैफुल्लाराय निवासी शाहाबाद थाना शमशाबाद जनपद हरदोई बताया है। वाहन चोरों में कन्हैया व राजकुमार पर दो-दो तथा अन्य वाहन चोरों पर एक-एक मुकदमा कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत है। पुलिस ने उक्त वाहन चोरों पर कोतवाली फतेहगढ़ में ५०६/२३ धारा ४१/१०२ सी.आर.पी.सी. व ४२०, ४६७,४६८, ४७१, ४११, ४१३ भा0द0सं0 में अभियोग पंजीकृत किया है। —————
