आधा दर्जन विद्युत चोरी करते पकड़े गये

37  बकायेदरों के काटे गये कनेक्शन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आधा दर्जन लोग विद्युत चोरी करते पाये गये। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
जानकारी के अनुसार बीती शाम उपखण्ड अधिकारी मनीष वर्मा तथा अवर अभियंता जावेद अहमद खाँ के नेतृत्व में नगर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना शमशाबादज के ग्राम सरपारपुर में करीब आधा दर्जन लोग विद्युत चोरी करते पाये गये। जिसमें सतीश पुत्र सोनपाल, रविन्द्र पुत्र राम नरायन, उदयवीर पुत्र राजाराम, रंजीत यादव पुत्र जवाहर सिंह, सर्वेंद्र पुत्र विशेश्वर, ब्रह्मानन्द पुत्र राम भरोसे को विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त करीब 37  बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये तथा 1 लाख 45  हजार रुपये जमा कराये गये। इसके अलावा जिन्होंने विद्युत कनेक्शन लेने के बाद आज तक कोई भुगतान नहीं किया है उन 45  लोगों पर रुपये जमा कराये गये तथा चार उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *