हमीरपुर: गैंगरेप पीडि़ता की अस्पताल में मौत, दोनों आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र की मंदबुद्धि महिला की गैंगरेप के बाद इलाज के दौरान कानपुर हैलट अस्पताल में मौत हो गई। घटना के आरोपियों रामबाबू और मुन्नीलाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पहले गैंगरेप की धाराओं में दर्ज मामले में अब हत्या की धारा भी जोड़ी गई है।
कुरारा थाना क्षेत्र में रहने वाली मंदबुद्धि, गूंगी और 4 महीने की प्रेग्नेंट महिला के साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं रेप से पहले महिला को गर्भनिरोधक की ज्यादा डोज भी खिला दी गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पहले महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार महिला ने दम तोड़ दिया। मंदबुद्धि महिला इन दिनों अपने मायके में रह रही थी। वह 4 महीने की गर्भवती भी थी। एक दिन पहले गांव के ही आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गए।े वहां जबरन उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाईं गई। इसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना करने के बाद आरोपी फरार हो गये। वहीं महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर महिला को कानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई।

आरोपियों ने गर्भपात की दवा खिलाकर की थी दरिंदगी

परिजनों ने बताया कि बेटी मंदबुद्धि थी जो ससुराल से तकरार होने के बाद दो सालों से यहां घर में रह रही थी। बताया कि अकेली देख गांव के ही मुन्नीलाल और रामबाबू ने महीनों पहले दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इस कृत्य के लिए आरोपियों के परिजनों को उलाहना देकर समझाया गया था, लेकिन आरोपीगण बेटी को परेशान करते रहे। आरोप लगाया कि घटना के दिन आरोपियों ने गर्भपात की दवा खिलाकर फिर से रेप किया था।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

कुरारा थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि आरोपियों ने गलत ढंग से दवा खिलाकर पीडि़ता की तबियत बिगाड़ दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की एफआईआर तत्काल नामजद दर्ज पहले ही दर्ज है। इधर हमीरपुर पुलिस मीडिया सेल के पीआरओ ने बताया कि इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हमीरपुर के सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले दर्ज गैंगरेप केस में अब हत्या की धारा भी जोड़ी गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा और कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *