फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सर्वोदय इंटर कालेज पिपरगांव मोहम्मदाबाद में हस्तशिल्प कला थर्मोकोल क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सोमवार को सर्वोदय इंटर कालेज में कला शिक्षक शिवाजी द्वारा थर्मोकोल क्राफ्ट द्वारा घर बनाकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मण्डल ने छात्रों की कला प्रतिभा का मूल्यांकन किया और पुरुस्कार प्रदान किये। प्रतियोगिता में कक्षा-९ की छात्रा स्वाती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा-10 की छात्र देवांश दीक्षित ने द्वितीय व कक्षा-10 की छात्रा नव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और उनकी कला प्रतिभा की प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया।
हस्तशिल्प कला थर्मोकोल क्राफ्ट प्रतियोगिता सम्पन्न
