मकान के बंटवारे के विवाद में कारपेन्टर में फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बढ़ईगीरी का कार्य करने वाले युवक ने बंटवारे के विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बहादुर तराई निवासी 35 वर्षीय दिलीप शर्मा कारपेंटर का कार्य करता था। वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। बीती रात उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। छोटे भाई विकास की पत्नी रोली ने जब देखा तो दिलीप फांसी के फंदे पर झूल रहा था। दिलीप को आनन-फानन में फांसी के फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गयी। मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनों के अनुसार दिलीप की पत्नी अपने मायके पंचगामा शाहबाद में ही रहती है। मृतक अपना मकान बिक्री करना चाहता था, लेकिन मकान में उसके भाईयों का हिस्सा होने के चलते वह बिक्री नहीं कर पा रहा था। वह शराब पीने का आदी था। जिसके चलते भाइयों में अक्सर विवाद होता रहता था। माँ उर्मिला नें बताया कि पुत्र दिलीप ने उससे मकान के कागजात मांगे, जब कागजात देने से मना कर दिया, तो दिलीप ने तनाव में आकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर डायल ११२ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *