श्री सिद्धिविनायक कमेटी के नेतृत्व मे धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर किन्नर समाज के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
शमशाबाद नगर में स्थित गुमटी हनुमान मंदिर जहां मंगलवार को पवन पुत्र श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सबसे बड़ी बात रही जहां एक ओर श्री सिद्धिविनायक कमेटी शमशाबाद के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया, वहीं दूसरी ओर किन्नर समाज ने भी कार्यक्रम में बढक़र हिस्सा लिया। भंडारे का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे का कार्यक्रम सुबह शुरू हुआ जो दोपहर से शाम तक चलता रहा। किन्नर समाज की प्रमुख मंजू भाई के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में किन्नर मौसम यादव, हिना मिश्रा का सक्रिय योगदान रहा। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर मंदिर को अच्छी तरह रंग बिरंग झालरों से सजाया गया। बिजली की रोशनी से मंदिर जगमगा रहा था। भक्तगणों पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनायें कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *