शहर के विभिन्न मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हनुमान जयंती शहर के मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ मनायी गई। विभिन्न हनुमान मंदिरों को सजाया गया और हवन पूजन के साथ श्रीराम भक्त बालाजी महाराज, संकट मोचन हनुमान जी की जयंती धूमधाम से मनी। देर शाम तक सभी मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ माथा टेका और भण्डारा छका। हनुमान जयंती मंगलवार को और सुभ हो गयी, क्योंकि पूर्णिमा के साथ-साथ दिन मंगलवार था। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जयंती पडऩे पर सुख समृद्धि आती है और हनुमान जी भक्तों के सभी कष्ट दूर करते है।
छोटी काशी जहां गली-गली में मंदिरों की अधिकता पाई जाती है, गंगा तट पर श्री हनुमानगढ़ी नीवलपुर, गौशाला प्राचीन मंदिर बड़े बूढे हनुमान जी महाराज आढ़तियान, मोहल्ला भोलेपुर हनुमान मंदिर, बैठेहुए हनुमान जी खतरना, संकट मोचन हनुमान रेलवे रोड, खाटू श्याम मंदिर कोठा पार्चा चिंतामणि मोहल्ला चिंता हरण हनुमान, ्रपल्ला रेलवे रोड मठिया देवी हनुमान, पीपल वाले बालाजी, बालाजी पुरम सहित नगर के सैकड़ो मंदिरों में चैत्र पूर्णिमा पर श्री हनुमान का जन्म उत्सव प्रात: काल चोला श्रंगार के साथ मंगला दर्शन कर भक्तों ने पुजारी और महंतो ने भक्तों को मंगलमय आशीर्वाद दिया। पंडित चंद्र प्रकाश औदिच्या ने नगर के प्राचीन मंदिर बड़े बूढ़े हनुमान के प्रमुख पुजारी ने बताया कि इस कलयुग में हनुमान की भक्ति करना, उनकी उपासना करना सरल है वे सभी प्रकार के कष्टों को दूर करते हैं। मंदिर में प्रात: काल सिंदुरी चोला दर्शन एवं दिव्या श्रंगार, हवन पूजन, छप्पन भोग, कन्या भोज एवं महाआरती भंडारे के साथ मध्य रात तक कार्यक्रम चलता रहा। भंडारे की व्यवस्था अरुण औदिच्या, दीपक, हिमांशु, आलोक गौड़ , महेंद्र सिंह भदोरिया, आशीष अग्रवाल, सरल दुबे, विमलेश मिश्रा, विजय अग्रवाल, राजू टंडन ने भंडारे की व्यवस्था देखी। इसी प्रकार खड़ाई में गुरु राधा कृष्ण अखाड़े पर भी श्री रामचरितमानस का पाठ तो कहीं पर सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी की उपासना करके पुण्य लाभ कमाया। देर रात तक मंदिरों में शयन आरती तक कार्यक्रम चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *