हरदोई, समृद्धि न्यूज। ग्राम प्रधान ने अपने बहनोई को फोन कर हत्या की आशंका जताई।इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है।सड़क के किनारे ग्राम प्रधान की गाड़ी खड़ी मिली जिसमें चाबी लगी थी और मोबाइल रखा हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।प्रधान को फोन करने वालों का पता लगाया जा रहा है।इस बीच बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए अपने बहनोई को फोन पर जानकारी दी थी।फिलहाल ग्राम प्रधान का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है तथा मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है ताकि आखिरी बार हुई बात का पता चल सके।दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।वहीं पुलिस ने मौका मुआयना कर ग्राम प्रधान की खोज शुरू कर दी है।थाना हरपालपुर के ग्राम बेडीजोर निवासी ग्राम प्रधान यतीश सिंह उर्फ कल्लू ने सोमवार की दोपहर अपने बहनोई को फोन किया,और हत्या की आशंका जताई।उन्होंने खुद को शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेढू गांव के पास बताया।फोन जाते ही उनके परिजनों ने पुलिस को खबर दी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेढू पहुंच गई।जहां पर प्रधान की कार व मोबाइल पुलिस के हाथ लगा।लेकिन प्रधान का पता नहीं चला।वहीं बदहवास प्रधान के परिजन उनकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।पुलिस ने भी प्रधान की तलाश के लिए सर्विलांस व अन्य टीमों की मदद ली है।घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली सहित अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए।इस संबंध में शहर कोतवाल ने बताया कि परिजनों के बताने के अनुसार घटना की जांच की जा रही है,लापता ग्राम प्रधान की तलाश कर रही है।
