
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संस्कार भारती द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन टाउनहाल स्थित पार्क में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजिका अर्चना द्विवेदी व सह संयोजिका पारुल सैनी के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हरियाली तीज महोत्सव पर संस्कार भारती की पदाधिकारी महिलाओं ने हरी साड़ी पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के स्वरुप को सभी ने झूला झुलाया। आकर्षक झांकी देखकर महिला पदाधिकारियों ने सावन के गीत गाये और हरियाली तीज की एक दूसरे को बधाई दी। संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ0 नवनीत गुप्ता व सचिव दिलीप कश्यप ने व्यवस्था देखी। इस मौके पर सुरेंद्र पाण्डेय, अरविंद दीक्षित, साधना श्रीवास्तव, रजनी लौंगानी, संजय गर्ग, निमिष टंडन, अखिलेश पाण्डेय, अर्पण शाक्य, प्रीती तिवारी, आकांक्षा सक्ेसना के अलावा संगठन की महिलायें व बच्चे मौजूद रहे।
