फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हेल्पेज फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वाधान में हरियाली तीज के पारंपरिक पर्व पर शानदार प्रस्तुतियां दी गई। गीत, संगीत, नृत्य एवं ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन चित्रगुप्त मंदिर फतेहगढ़ में तीज महोत्सव पर संस्था की अध्यक्ष मोनिका मिश्रा द्वारा किया गया।
अध्यक्ष मोनिका ने भगवान शिव व मां पार्वती को रोली चंदन एवं चावल आदि से अभिषेक किया। विधि विधान से पूजन के पश्चात मालपुआ, केला, समोसा, कोल्ड्रिंक्स आदि का भोग प्रसाद लगाया गया। महिलाओं ने व्रत रखते हुए हाथ पैर में मेहंदी लगवाई। आपस में हरी चूडिय़ां पहनी व भगवान शिव एवं माता पार्वती को अर्पित किया गया। इस मौके पर मोनिका मिश्रा ने बताया कि हरियाली तीज के पर्व को भगवान शिव एवं पार्वती के मिलन के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से कल्पना गुप्ता, रुचि मिश्रा, मीना, रुचि पांडे, आशा, सोनल, मोनी दुबे, रेनू, सीमा सक्सेना, सुनाली आदि लोग मौजूद रहे।
हेल्पेज फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वाधान में मनाया गया हरियाली तीज पर्व
