फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 21वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव का सम्मान समारोह समिति सभागार में सम्पन्न हुआ। विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया। मिस्टर फर्रुखाबाद रहे हर्ष दुबे को समाजिक रुप में कार्य करने के लिए यूथ ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष आम जन मानस सेवा हेतु कार्य करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। शिक्षा, चिकित्सा एवं पुलिस, अधिवक्ता व अन्य समाजिक कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाते हुए हर्ष दुबे ने काम किया। पिछले पांच सालों से लगातार वह कार्य कर रहे है। उन्हें यह सम्मान पिछले पांच वर्षों से मिल रहा है। इस सम्मान से हर्ष दुबे को सम्मानित किया गया। इसी की खुशी में मिस्टर दुबे के प्रशंसक आदि में खुशी का माहोल है। इस सम्मान कि जानकारी समिति अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा ने दी और उन्हें सम्मानित किया गया है।
हर्ष दुबे पांचवी बार बने यूथ ऑफ द ईयर
