फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आग लगने से 5 बीघा गेंहू की कटी फसल जलकर राख हो गयी। पुलिस ने मौके पर आकर जाँच की। पुलिस के सामने ही विवाद भी हो गया। जिसे पुलिस ने शांत किया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गौंटिया निवासी बुद्धपाल का खेत चाचूपुर जटपुरा में है। जिसमे गेंहू की 5 बीघा फसल कटी हुई लगी थी। जिसमें अचानक बुधवार को दोपहर आग लग गयी। आग से सूखी गेंहू की फसल ने बारूद का काम किया। देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह व डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नें पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाया। दमकल काफी समय बाद मौके पर पहुंची। बुद्धपाल के पुत्र गोलू ने गाँव के ही पूर्व प्रधान के पुत्र पर आग लगवाने का आरोप लगाया। जिसके बाद मौके पर ही आपस में गाली-गलौज हो गया। बाद में पुलिस नें मामले को शांत कर दिया।
आग से पांच बीघा गेंहू की कटी फसल राख
