साईं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हवन पूजन के साथ किया गया आठवें सत्र का शुभारम्भ

कन्नौज, समृद्धि न्यूज। साईं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी छिबरामऊ में आठवें सत्र का शुभारम्भ हवन पूजन के साथ किया गया। डॉ0 जितेन्द्र सिंह एवं डा0 अनीता रंजन रंजन द्वारा स्थापित/संचालित साईं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, शिर्डी धाम फर्रुखाबाद रोड छिबरामऊ जनपद कन्नौज दिन प्रतिदिन अपनी छवि को छोड़ते हुए अग्रसित हो रहा है। हाल ही में साईं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आठवें सत्र का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्य डा0 अर्पित कटियार ने छात्र/छात्राओं को फार्मेसी कोर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि फार्मेसी (चिकित्सा में प्रयुक्त द्रव्यों के ज्ञान को औषधनिर्माण अथवा भेषज विज्ञान या भेषजी या फार्मेसी कहते है। इसके अन्तर्गत औषधों का ज्ञान तथा उनका संयोजन ही नहीं वरन् उनकी पहचान, निर्माण, विश्लेषण तथा प्रमापण भी हैं। नई औषधों का अविष्कार तथा संश्लेषण भेषज (फार्मेसी) के प्रमुख कार्य भी है।) की शिक्षा हमारे समाज को बढ़ाने के लिए है, जिसमें औषधियों का ज्ञान दिया जाता है तथा फार्मासिस्ट रोगी और डाक्टर के बीच की कड़ी जैसे है।
इस अवसर पर फार्मेसी कॉलेज के शिक्षक/शिक्षिकायें (रश्मि सिंह, खुशबू वर्मा, अरुण कुमार, विजय गौतम, रोली शाहू, शर्मिला मौर्या, अनुज कुमार यादव, देवेन्द्र कुमार, शिवकान्त, रजनीश कुमार, दीपक प्रजापति, रितुकेश शाक्य, नैन्शी शाक्य, विकास पाल, रेहान अंसारी, पारुल त्रिपाठी, अदिती शर्मा, रजत शाक्य) एवं कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी शशिभूषण सिंह, साईं मीर डिग्री कालेज के प्राचार्य मनोज दुबे, साईं मीर लॉ कॉलेज के प्राचार्य सुधीर बघेल, साईं मीर पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य विपिन बाथम एवं सार्इं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डा0 अर्पित कटियार, एच0आर0 मैनेजर प्रीती रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *