(हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट)
हरदोई , समृद्धि न्यूज। भगवान राम के वंशज अग्रवाल समाज के संस्थापक विश्व विजयी महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोस्तव सोमवार को बड़ी धूमधाम से स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर विश्व शांति व् कल्याण हेतु विशाल हवन का आयोजन किया गया। जिसमे पुरोहित शिव शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन संम्पन्न करवाया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अग्रवाल समाज के पितामह महाराजा अग्रसेन जी का जन्म द्वापर युग के आखिरी चरण में अश्विन शुक्ल प्रतिपदा यानि नवरात्रों के पहले दिन हुआ था। उनके जन्मदिवस को अग्रवाल समाज द्वारा धूमधाम से अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है। महाराजा अग्रसेन प्रताप नगर के राजा वल्लभ और माता भगवती के यहां सूर्यवंशी क्षत्रिय कुल ‘ में उनके बड़े पुत्र के रुप में जन्में थे, जिन्होंने बाद में अग्रवाल समाज का निर्माण एवं अग्रोहा धाम की स्थापना की थी । महाराजा अग्रसेन जी के बारे में यह भी कहा जाता है कि, उनके जन्म के समय में ही महान गर्ग ऋषि ने उनके पिता महाराज वल्लभ से यह कहा था, कि वे आगे चलकर बहुत बड़े शासक बनेगें और उनके राज्य में एक नई शासन व्यवस्था उदय होगी एवं युगों-युगों तक उनका नाम अमर रहेगा। वहीं आगे चलकर ऐसा ही हुआ और आज तक महाराजा अग्रसेन जी को याद किया जाता है। आपका बता दें कि महाराजा अग्रसेन बेहद दयालु और करुणामयी स्वभाव वाले व्यक्ति थे, जिनके ह्रदय में मनुष्य समेत पशु-पक्षी एवं जानवरों के लिए भी करुणा भरी हुई थी, यही वजह थी कि उन्होंने धार्मिक पूजा-अनुष्ठानों में पशु बलि आदि को गलत करार दिया था एवं अपना क्षत्रिय धर्म त्याग कर वैश्य धर्म की स्थापना की थी। इसके अलावा वे हमेशा अपनी प्रजा की भलाई के बारे में सोचने वाले महान राजा थे, जिनकी प्रसिद्धि एक जनप्रिय राजा के रूप में फैली हुई थी। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
अग्रसेन जयंती पर विश्व कल्याण की कामना के साथ हुआ हवन का आयोजन
