राम जानकी महालक्ष्मी खाटूश्याम मंदिर में हवन पूजन का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर के प्राचीन मंदिर श्रीराम जानकी महालक्ष्मी अन्नपूर्णा माता खाटूश्याम मंदिर में चैत्र मास की नवरात्रि में 51 शक्तिपीठ के मंगल कलश एवं दुर्गा शक्तिपीठ आराधना पर्व का विसर्जन मंगल कामनाओं के साथ पंडित विजय प्रकाश तिवारी, पंडित गणेश मिश्रा, पंडित अनिल त्रिपाठी, पंडित मनीष मिश्रा, पंडित प्रमोद मिश्रा ने वैदिक रीति रिवाज से हवन पूजन के साथ किया। शक्तिपीठ आराधना कार्यक्रम नगर के भक्तों ने मंगल कामना के साथ भाग लिया। यज्ञ के साथ सभी देवी-देवताओं का भव्य एवं दिव्य दर्शन, प्रसाद भोग, महाआरती के साथ किया गया। साथ में महाप्रसाद भण्डारा का आयोजन हुआ। भक्तों ने भाग लेकर अध्यात्मिक लाभ उठाया। इस अवसर पर मयंक गुप्ता, रचित अग्रवाल, विजय खन्ना, दीपू गुप्ता, संजीव मिश्रा, रवि अवस्थी, मुन्ना पांडेय, अंकित अग्रवाल, जीतू शुक्ला आदि लोगों ने व्यवस्था देखी। देर रात तक भण्डारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी के लिए मंगलमय कामना करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *