
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्षय में मोहल्ला सातनपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य के मदिर पर हवन पूजन का आयोजन हुआ। भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोज राजपूत के संयोजन में भजन, कीर्तन, हवन पूजन कर प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया गया। भगवान श्रीराम की आरती उतारी गयी। हवन पूजन में क्षेत्र के सभी लोगों ने आहूतियां देकर मंगल कामनायें की। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, अरुण शाक्य, राजू शाक्य, महेंद्र शाक्य, राहुल राजपूत, अवधेश शाक्य, नरेंद्र सक्सेना, रामनरेश सक्सेना, नानक राम दुबे, सचिन शाक्य, कल्पना शाक्य, प्रभा शाक्य, मीना शाक्य, धनदेवी शाक्य, नैना शाक्य, दिशा शाक्य, सुजाता शाक्य, कविता शाक्य, सविता शाक्य आदि उपस्थित रहे।
