अज्ञात वाहन की टक्कर से गैस एजेंसी के हॉकर की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से गैस हॉकर की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार प्रदीप पाल पुत्र स्वर्गीय राम रतन पाल (42) निवासी धंसुआ थाना कोतवाली फतेहगढ़ कादरीगेट स्थित महेंद्र की गैस एजेंसी पर हॉकर था। बीती रात करीब ९ बजे फतेहगढ़ एआरटीओ कार्यालय के सामने इटावा-बरेली हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को एंबूलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान रात्रि करीब ११ बजे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पत्नी रीता पाल व भाई संजीव पाल, संजू पाल तथा मां आना देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे जिसमें १० वर्षीय शिवांग, ७ वर्षीय हिमांशु और ५ वर्षीय पुत्री वैष्णवी है। डॉ0 जय सिंह ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *