मिक्सर के नीचे आने से फेरी विक्रेता की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिक्सर के नीचे आने से फेरी विक्रेता की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार जर्मन पुत्र स्व0 जयराम 35 वर्षीय निवासी खिनमिनी थाना मऊदरवाजा फेरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को वह दोपहर 12.30 बजे फेरी कर गांव वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर के पीछे लगे मिक्सर के नीचे दबने से उनकी मृत्यु हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद से पत्नी पिंकी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटी लक्ष्मी व सौम्या व एक वर्ष का बेटा अंश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *