फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के मुहल्ला घोड़ा नखास स्थित अजहर हुसैन रहमानी मुजफ्फर हुसैन रहमानी की सरपरस्ती में शुक्रवार को मौलाना फजले रहमा गंज मुरादाबादी और हजरत भोले मियां गंज मुरादाबादी का एक दिवसीय सालाना उर्स मुबारक धूमधाम के साथ मनाया गया।
उर्स मुबारक में बाद नमाजे फजर कुरान ख्वानी व नमाजे जुमा नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें मुकामी शायरों के साथ ही मुकामी धर्मगुरु ने अपनी तकरीर से संबोधित किया। मौलाना रुस्तम मिस्बाही ने तकरीर की और शायर हाफिज हाजी शहजाद खान और फरहान खान ने नात ऐ पाक के कलाम पेश किये। दरगाह हजरत मखदुम सैयद शहाबुद्दीन औलिया लोको के नायब सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम उर्फ मुहम्मद मियाँ साबरी मुजद्दीदी ने दुआ कर नजर पेश की, साथ मुल्क में अमन चैन और कामयाबी की दुआ की, हर साल की तरह इस साल भी हजरत मौलाना फजलुर्रहमान गंज मुरादाबादी नक्शबन्दी से जुड़े रहने और उनके फैज को आम करने और मुरीदों को बताया। सूफियों से मोहब्बत आपसी भाईचारे को बढ़ाती है, सूफियों ने भाई चारे के लिये हर कौम व मिल्लत के लिए अपनी खानकाहों के दरवाजे सदियों से खोल रखे है बाद नमाजे जुमा कुल शरीफ और फातिहा खानी के बाद आम लंगर तक्सीम कराया गया। एक दिवसीय सालाना उर्स मुबारक का समापन किया गया। इस मौके पर हाजी अकरम खान, हाजी असद सभासद, लाईक अहमद, हाजी दिलशाद, फैसल जमा खान, फरहत हुसैन, समद हुसैन, मूसा हुसैन, मन्नान मौजूद रहे।
उर्से हजरत मौलाना शाह फजलुर्रहमा गंज मुरादाबादी में लोगों की उमड़ी भीड़
