फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विकसित भारत.. चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के शुभारम्भ पर प्रथम दिवस पर छात्राओं को जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य शिविर में प्रशिक्षु डॉ0 रविंद्र कुमार निषाद, डॉ0 अनुराग सिंह परमार, डॉ0 अरहत उपाली, डॉ0 इंद्र कुमार राय ने समस्त छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया, साथ ही शिक्षक साथियों, कर्मचारियों एवं अन्य सामाजिक व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके निदान एवं उपचार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 आलोक बिहारी लाल ने बताया कि जो छात्र स्वास्थ्य परीक्षण में सम्मिलित नहीं हो पाए उनके लिए शनिवार को भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 रमन प्रकाश एवं समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
भारतीय महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
