प्रदर्शनी का डीएम ने किया अवलोकन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आयुष विभाग (आयुर्वेद) द्वारा 10वें आयुर्वेद दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद के 10 चिकित्सालयों के द्वारा ग्रामों के चिन्हित स्थान पर एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में किया गया जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। एस0के0 तिवारी जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेदिक औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गयी एवं जनमानस को औषधीय पौधों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। अतिथियों को आयुर्वेद पुस्तक एवं आयुर्वेद औषधीय पौधों को प्रदान किया गया। संचालन डॉ0 विजय कुमार यादव क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं डॉ0 दीप्ति त्रिवेदी जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने आयुर्वेद औषधियों एवं औषधीय पौधों के गुणों के बारे में बताया। जनपद स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय आयुष शिविरों में रोगियों का रोगानुसार परीक्षण कर नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया एवं आयुर्वेद के प्रति आम जन-मानस को सभी चिकित्साधिकारियों द्वारा लीफलेट्स का वितरण कर आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। सभी योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के महत्व को बताया गया कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है। जनपद स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय आयुष चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर में आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के द्वारा (जनपद स्तरीय-375 एवं ग्राम स्तरीय-1268) कुल-1643 रोगियों को रोगानुसार परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया।
आयुर्वेद दिवस पर आफीसर्स क्लब में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
