
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज से आये डाक्टर रेशू और डा0 गौरव मिश्रा ने कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यालय में स्वास्थ्य टीम द्वारा परीक्षण के दौरान बुखार, आंखों और दांतों का परीक्षण किया गया। जिसमें 91 बच्चों के सापेक्ष 79 बच्चे उपस्थित मिले। जिसमें पांच बालकों और चार बालिकाओं को सीएचसी कायमगंज आकर दवाई लेन के लिए निर्देशित किया। आंगनवाड़ी केन्द्र पर 132 में 91 बच्चों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल, योगेन्द्र कुमार, आकाश पाल, कमलेश राजपूत, मेमवती, कामिनी, विद्या, आशा, उमा सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

