फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल की टीम ने विकास खण्ड राजेपुर के बाढ़ प्रभावित गांव में जाकर रोगियों का उपचार किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव की सूचना पर मेडिकल कॉलेज की टीम ने संज्ञान में लेते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर गांव वासियों का उपचार कर दवाइयां वितरित की। प्रधान देव सिंह, राजपाल, अशोक फौजी ने चिकित्सीय टीम के साथ ग्रामीणों का उपचार कराया। राजेपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव फकरपुर, कुढरी सारंगपुर, सुभानपुर सहित लगभग आधा दर्जन गांव में जाकर उपचार किया और दवाइयां वितरित की। नगला हूसा के अनमोल यादव की सूचना पर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। जहां परीक्षण कर उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम में डॉ0 अजय सिंह राजपूत, डॉ0 विकास, डॉ0 प्रदीप दीक्षित, डॉ0 प्रिया गुप्ता, डॉ0 प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ0 राहुल देव, चंद्रभान राजपूत फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे।
मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ प्रभावित गांव में लोगों का किया उपचार
