फर्रुखाबाद विकास मंच ने वितरित करायी नि:शुल्क दवाइयां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कटरी धर्मपुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बीमार व्यक्तियों एवं घायल व्यक्तियों एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के द्वारा लगाया गया। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विभिन्न बीमारियों की दवाइयां ली। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ0 नावेद अंसारी, डॉ0 विमलेश कुमार, डॉ0 पंकज राठौर व फार्मासिस्ट ब्रह्मानंद आदि ने लोगों का चेकअप किया और संबंधित बीमारियों की दवाइयां का वितरण भी किया। कई भाई लोगों की ड्रेसिंग इत्यादि भी की गई। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहां कि ऐसी मुसीबत के समय में लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि मुसीबत के समय जो भी बन सके वह मदद हर उस व्यक्ति को करनी चाहिए जो इस लायक है। अब लगातार स्वास्थ्य शिविर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लगाए जाते रहेंगे, सभी लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर राजेश दीक्षित, सुनील बाजपेई, विनोद राजपूत, वीरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल द्विवेदी, श्यामेंद्र दुबे, नीरज, गिरद सिंह, सुनील मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, राजीव वर्मा, डॉ0 राधेश्याम राजपूत, राकेश राजपूत, बादशाह सिंह, धर्मवीर राजपूत, शाहिद आदि लोग उपस्थित रहे।
बाढ़ ग्रस्त में शिविर में लगाकर लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
