फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मण्डलायुक्त के आगमन को लेकर पहले से ही तहसील सदर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। समाधान दिवस के मौके पर मण्डलायुक्त अमित गुप्ता ने समस्यायें सुनी और वृक्षारोपण के बाद तहसील परिसर की बारीकियां समझी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टाल लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्त्री रोग विशेष डा0 शोभा सक्सेना के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम तैनात रही और मरीजों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी कार्य करते दिखे तो एक स्वास्थ्य कर्मी मोबाइल चलाता रहा। पूरे समय उसने मोबाइल चलाकर समय वितीत किया और मण्डलायुक्त के जाने के बाद स्वास्थ्य शिविर का स्टाल हटते ही वह चला गया। हैरानी की बात है कि ऐसे आयोजनों में भी जिम्मेदार कार्य न करते हुए लापरवाही बरतते है। यही नजारा तहसील सदर में एक स्वास्थ्य कर्मी द्वारा दिखा और वह पूरे समय मोबाइल पर व्यस्त रहा।
समाधान दिवस पर लगे स्वास्थ्य स्टाल पर स्वास्थ्य कर्मी चलाता रहा मोबाइल
