मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने बैठक कर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा की गई अभद्रता का विरोध किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अधिनस्त अधिकारी, कर्मचारियों से बार-बार गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किये जाने के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में मांग की गई मुख्य चिकित्साधिकारी ने बीते दिन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा का आयोजन चल रहा था। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आये हुए थे। सामुदायिक सेवा केंद्र पर तैनात डा0 सनी मिश्रा द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को पानी के लिए पूछने पर सीएमओ ने अप्रत्याशित रुप से गाली-गलौज करने लगे। डा0 सनी द्वारा विरोध जताने पर सीएमओ ने नौकरी खा जाने की धमकी तक दे डाली। डा0 सनी मिश्रा के आंखों में आंसू आ गये। क्षेत्रीय जनता आदि ने सीएमओ का विरोध किया। विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी महिला पुरुष उनकी अमर्यादित अभद्रता एवं गाली-गलौज पर नाराजगी जताते दिखे। ऐसे में समस्त अधिकारी, कर्मचारी अपमानित अथवा मानसिक उत्पीडऩ महसूस कर रहे है। सभी ने एक स्वर में सीएमओ के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। जिससे जनपद में स्वास्थ्य सेवायें निर्बाध रुप से संचालित होती रही और अधिकारी कर्मचारी भयमुक्त होकर कार्य कर सकें। इस संबंध में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी आदि को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। कई एसोसिएशन व संघ के लोगों ने सीएमओ की कार्यशैली पर विरोध जाहिर किया है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित, अम्रता श्रीवास्तव, साबिर, अभिषेक बाजपेयी, विजय शंकर तिवारी, संजय कुमार, वंदना, प्रतिमा आदि बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सीएमओ की अभद्रता का स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया विरोध
