अधिकारियों के न आने के चलते गुरुशरणम सहित 33 भवनों की सुनवाई टली….

गलत तरीके से निर्माण कर लेने की जानकारी पर सभी को दिये गये थे नोटिस….
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
अवैध तरीके से निर्माण कराने वाले 33 भवनों के संदर्भ में सुनवाई होनी थी। अधिकारियों की अव्यवस्था के चलते सुनवाई ना होने से गुरुशरणम सहित सभी की सुनवाई के लिए अगली तिथि नियत की गई है। नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र फर्रुखाबाद द्वारा 3३ भवन स्वामियों को नियम विरुद्ध निर्माण करने के मामले में नोटिस जारी किए गए थे। वैध भूमि से हटकर निर्माण किए गए निर्माण को ध्वस्त करने के भी आदेश दिए गए थे। जिनके संदर्भ में जिन को नोटिस जारी किये गये, उन्होंने अपनी अपील दायर की। जिसमें बसपा नेता अनुपम दुबे का गुरु शरणम होटल व ईट निर्माण प्लांट का भी नाम शामिल है। कलेक्ट्रेट सभागार में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिकारियों की अव्यवस्था के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। जिन लोगों को नोटिस दिए गए उनके द्वारा अपील दायर करने वालों में गौरव अरोड़ा, मीनाक्षी दुबे, धीरज कुमार मेहरोत्रा, रामविलास वर्मा, कमलेश कुमारी, विमला देवी बनाम शांति देवी, सुरेश चंद गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता बनाम वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, योगेंद्र कुमार, अखिलेश कटियार जिनका प्लाटिंग का मामला है, अनिल विलसन प्लाटिंग, विनोद कुमार प्लाटिंग, वीरेंद्र राजपूत, सोमनाथ गुप्ता, हेतराम, नीलम, रमेश चंद, अजय कुमार बनाम मीरा देवी, तारारानी गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, जफर इसरार बनाम रेहाना बेगम, तारारानी, भाजपा नेता यशपाल सिंह, बृजेश, सुरेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार, खुशनूर अंसारी, शराफत, डॉ0 प्रदीप कुमार दुबे, डॉ0 प्रदीप कुमार दुबे, रेखा सिंह तोमर के नाम शामिल हैं। बताते चले कि जिन सभी को नोटिस दिए गए थे। उन सभी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ अपील दायर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *