फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिला जज एंव सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने टीटू जाटव पुत्र जगदीश जाटव निवासी अम्बेडकर कालोनी फतेहगढ़ को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तिथि नियत है।
बीते छ: वर्षों पूर्व कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मेरी 11 वर्षीय पुत्री 17 अप्रैल 2019 को शाम सात बजे परचून की दुकान पर मार्टिन खरीदने गई थी। वापस घर आते समय रास्ते में टीटू जाटव ने पुत्री को बुरी नियत से पकड़ कर उसके मुंह पर टेप लगा दिया और उसके गुप्तांगों को पकडक़र छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। दोनों हाथ बांधकर गड्ढे में डाल दिया। इसके बाद उक्त आरोपी भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवेचक ने साक्ष्य गवाह के आधार पर न्यायलय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। बचाव पक्ष की दलील व शासकीय अधिवक्ता प्रदीप सिंह, विकास कटियार की पैरवी के आधार पर न्यायाधीश डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने टीटू जाटव को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तिथि नियत की गयी है।
पॉक्सो एक्ट के मामले में दोष सिद्ध,सजा पर सुनवाई 22 को
