फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक कमालगंज के गांव कन्तला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से कथाव्यास सुरेश चन्द्र द्विवेदी व आचार्य सुनोराम दुबे के द्वारा वर्णन किया गया। कथ्रर सुनकर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। आचार्य ने भगवान की बाल लीलाओं में पूतना वध, यमलार्जुन, कालीदह लीला, माखनचोरी सहित कथाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। संगीतमय संगत में ढोलक पर राजेशजी पैड पुजारी, आर्गन पर अर्पित राजपूत, हरिप्यारे, रणवीर सिंह, रामनिवास ने साथ दिया। कथापरीक्षित सावित्री देवी, रामवीर सिंह उर्फ पप्पू राजपूत, यज्ञपति मुलायम सिंह तथा व्यवस्था में श्याम कमेटी के सदस्यों प्रेमचन्द राजपूत, रामब्रज, सुधीश कुमार, बबलू राजपूत, गुड्डू सिंह, रामप्रकाश शास्त्री, जगतराम शास्त्री, पंडित बरजोर, अरविन्द राजपूत, जवाहरलाल राजपूत, डा0 बलवीर सिंह, संतोष सिंह आदि लोग रहे।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा सुनकर श्रोता हुए भावविभोर
