यूपी में 4 दिन तक भारी बारिश, आज 24 जिलों में भारी की चेतावनी, बिजली गिरने की संभावना

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में 6 अगस्त तक झमाझम बारिश होती रहेगी। शनिवार को गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच समेत 24 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 51 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

भारी बारिश का येलो अलर्ट

जिसमें-सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत शामिल है।

वज्रपात की संभावना

जिसमें-चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं शामिल है।

इसी के साथ 2 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। साथ ही कही-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

हिमाचल के ऊना में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी

हिमाचल प्रदेश के ऊना में पिछले 12 घंटों से भारी बारिश के बाद अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *