उत्तराखंड: गौरीकुंड के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की मौत

समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में सातों लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।
उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। ये पूरा हादसा गौरीकुंड क्षेत्र के पास हुआ है। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ है। घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई है। हालांकि मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर के मलबे के अवशेष बिखरे हुए हैं।् घटना की सूचना घास काटने वाली महिलाओं ने धुंआ देखने के बाद दी। इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है।
केदारनाथ में जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वह आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। पूरी घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। इस पूरे हादसे में 5 एडल्ट बच्चे और एक बच्चे समेत पायलत की मौत हो चुकी है। घटना के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसके साथ ही प्रशासन को जानकारी दी। चारधाम यात्रा के दौरान यात्री परेशानी से बचने और चढ़ाई न करने के लिए हेलिकॉप्टर का उपयोग करते हैं। हाल के दिनों में केदारनाथ में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले दिनों एक हेलिकॉप्टर की सडक़ पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसके अलावा कुछ दिन पहले उड़ान भरने से पहले ही एक और हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था।
हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी।
दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है, जयसवाल परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। दो लोग स्थानीय है, विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत शामिल हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे।
मृतकों में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है।
हेलिकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *